Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2023 यदि आप भी बिहार बोर्ड से 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले परीक्षार्थी है। तो आपको बता दें, बिहार बोर्ड के द्वारा आप सभी परीक्षार्थीयों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड (Dummy Registration Card) को जारी कर दिया गया है। तो आज के इस पोस्ट में हम जानेंगे आप लोग कैसे 10वीं, 12वीं का डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सकते है? (How To Check Dummy Registration Card 2023) वहीं आपको बताएंगे कि डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड क्या होता है? यह क्यों जारी किया जाता है? यह आप के लिए महत्वपूर्ण क्यों है? यानी कि डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आपको इस पोस्ट के अंत तक मिलने वाले है। सब कुछ विस्तार से जानने के लिए कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bihar Board Dummy Registration Card 2023 – Highlights
Board Name | Bihar School Examination Board (BSEB) |
Post Name | Bihar Board 10th 12th Dummy Registration Card 2023 Download |
Exam Name | Bihar Board Exam 2023 |
Article Category | Dummy Registration Card |
Dummy Registration Card 2023 Status | Available |
Mode | Online |
Official Website | biharboard.gov.in |
What Is Dummy Registration Card – डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड क्या होता है?
जैसे कि हम सभी जानते हैं कि आजकल हर कोई काम डिजिटल हो गया है। जब भी कोई नया काम करने जाते हैं तो हर जगह यह सुनना ही पड़ता है कि इसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आखिर ये Registration होता क्या है ? रजिस्ट्रेशन का मतलब होता है कि किसी चीज को आधिकारिक रूप से रिकार्ड करने की विधि। ऐसे ही अगर आप बोर्ड परीक्षा देने वाले होते हैं तो उसके लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना होता है इससे यह पता चलता है कि आप बोर्ड परीक्षा देने के लिए इच्छुक हैं और आपका अधिकार हो जाता है। रजिस्ट्रेशन कार्ड में आपके पूरे विवरण लिखे जाते हैं। जैसे आपका नाम,माता-पिता का नाम,जन्म तिथि,पता आदि।
छात्र डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में त्रुटि को कैसे कर सकते है सुधार
बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। इसमें किसी तरह की त्रुटि हो तो उसमें सुधार छात्र अपने स्कूलों/कॉलेजों के माध्यम से सुधार करवा सकते है। स्कूल या कॉलेज प्रशासन को डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड कर सभी परीक्षार्थी को देना है। इस दौरान छात्रों के सारे विवरण का मिलान किया जायेगा। विद्यार्थी मिलान कर अपने संबंधित विद्यालय में जमा करेंगे।
स्कूल और कॉलेज द्वारा इसमें ऑनलाइन सुधार कर बोर्ड के पास भेजा जायेगा। त्रुटि सुधार में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति, कोटि, लिंग, फोटो, विषय व अन्य शामिल रहेगा।
क्यों आपके लिए महत्वपूर्ण है डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड
डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आपके लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि जब आप रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरे होंगे और उस समय फॉर्म भरने में किसी प्रकार की कोई गलतियां हो गई होगी तो आपको डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड में दिख जाएगा और जिसे आप सुधार अपने स्कूल या कॉलेज के माध्यम से करा पाएंगे ताकि जब आपका ओरिजनल रजिस्ट्रेशन कार्ड जब आए तो सब कुछ सही रहें। इसके अलावा 10वीं, 12वीं डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इसी पोस्ट के नीचे दिया गया है।
How To Download Bihar Board Dummy Registration Card 2023
स्टेप-1: सबसे पहले आप बिहार बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। जिसका डायरेक्ट लिंक इसी पोस्ट के नीचे दिया गया है।
स्टेप-2: इसके बाद वेबसाइट के होमपेज दिख रहे बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं डमी रजिस्ट्रेशन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3: अब एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर मांगी गई सभी जानकारी सही से भरें।
स्टेप-4: अब नीचे दिख रहे Submit बटन पर क्लिक करें।
स्टेप-5: अब आपके स्क्रीन पर आपका डमी रजिस्ट्रेशन कार्ड आ जाएगा। इसे आप सेव कर लें या प्रिंट आउट निकाल लें।
Important Links
Download 10th Dummy Registration Card 2023 | Click Here |
Download 12th Dummy Registration Card 2023 | Click Here |
Our Website | Click Here |
Official Website | Click Here |
Join Our Telegram | Click Here |