CBSE Class 10th Term 2 Result 2022 Today: सीबीएसई बहुत जल्द ही 10वीं के फाइनल रिजल्ट यानी कि टर्म-2 के रिजल्ट की घोषणा करेगा। संभावना जताई जा रही है कि, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education, CBSE) बहुत जल्द ही सीबीएसई कक्षा 10वीं और उसके कुछ दिनों के बाद कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी करने के लिए तिथियों की घोषणा कर सकता है। आइये आज के इस पोस्ट में पूरा सही एंव सटीक जानकारी लेते है कि आखिरकार सीबीएसई बोर्ड किस समय 10वीं का परीक्षाफल जारी करेगा। सम्पूर्ण जानकारी को विस्तार से जानने के लिए। कृप्या आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
CBSE 10th Term 2 Result 2022 – Highlights
Board Name | Central Board of Secondary Education |
Exam Name | Secondary School Examination (Class X) |
Post Name | CBSE Class 10th Term 2 Result 2022 Today |
Academic Session | 2022-23 |
CBSE 10th Term 1 Exam Date | 30 November to 11 December 2021 |
CBSE 10th Term 1 Result Date | 11 March 2022 |
CBSE 10th Term 2 Exam Date | 26 April to 24 May 2022 |
CBSE 10th Term 2 Result Date | 7 July 2022 (Tentative) |
Article Category | Result |
Result Mode | Online |
Official Website | cbse.gov.in |
CBSE 10th Term 2 Result 2022 Kab Aayega
आपको बताते चलें, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई कक्षा 10वीं के रिजल्ट आज (7 जुलाई) को घोषित होने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई के करीबी सूत्रों ने बतया है कि, कक्षा 10 और 12 की मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं सीबीएसई 10वीं के परिणाम 2022 पहले घोषित किए जाएंगे। सीबीएसई 10वीं के परिणाम की संभावित तिथि आज यानी कि 7 जुलाई के लिए निर्धारित की गई है। हालांकि स्टूडेंट्स इस बात का खासतौर पर ध्यान दें कि CBSE बोर्ड ने 10वीं, 12वीं टर्म 2 परिणाम जारी करने के संबंध मे डेट और टाइम से संबंधित कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की है।
ऐसे में स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे सटीक तिथि और समय जानने के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। वहीं नतीजे जारी होने के बाद, सीबीएसई कक्षा 10वीं के टर्म 2 के रिजल्ट बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, स्टूडेंट्स सीबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम cbseresults.nic.in, उमंग ऐप और डिजिलॉकर पर भी उपलब्ध होगा। साथ ही साथ DKC RESULT वेबसाइट पर भी होस्ट किये जायेंगे।
कब हुई थी कि सीबीएसई बोर्ड टर्म 2 की परीक्षा
सीबीएसई कक्षा 10 टर्म 2 बोर्ड की परीक्षाएं 24 मई, 2022 को संपन्न हुई थीं, जबकि सीबीएसई कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 जून, 2022 को कराई गई थीं। इस साल, 26 अप्रैल से 15 जून तक आयोजित हुई सीबीएसई 10वीं, 12वीं टर्म 2 परीक्षा 2022 के लिए लगभग 35 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। इनमें, सीबीएसई कक्षा 10 के लिए कुल 21 लाख छात्र और सीबीएसई 12वीं परीक्षा 2022 के लिए 14 लाख छात्र उपस्थित हुए। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा दे चुके परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो रिजल्ट का इंतजार कर रहे परीक्षार्थियों का लंबा इंतजार बहुत जल्द ही समाप्त होने वाली है।
How To Check CBSE 10th Result 2022
स्टेप-1: सबसे पहले आपको सीबीएसई बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। जिसका डायरेक्ट लिंक इसी पोस्ट के नीचे दिया गया है।
स्टेप-2: इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर दिख रहे “CBSE 10th Term 2 Result 2022” वाले लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप-3: इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। इस पेज पर मांगी जा रही सभी जानकारी अपने एडमिट कार्ड के अनुसार भरें।
स्टेप-4: अब नीचे दिख रहे Submit बटन पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट आ जायेगा।
स्टेप-5: इसे आप प्रिंट आउट निकाल लें या फिर इसे सेव कर लें।
इसके अलावा आप सभी परीक्षार्थीयों के सुविधा को देखते हुए। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक इसी पोस्ट के नीचे दिया गया है।
CBSE Board Term II Result 2022
Important Links
Download CBSE 10th Result 2022 | Click Here |
Our Website | Click Here |
CBSE Official Website | Click Here |
Join Our Telegram For Latest Updates | Click Here |