Gold Price Today: अगर आप भी आज बाजार जाकर सोने और चांदी की खरीददारी करने की सोच रहे हैं तो आपके लिए ये बहुत ही जरूरी खबर है। आपको बता दें, bankbazar.com की रिपोर्ट के मुताबिक आज यानी रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने-चांदी की कीमत में भारी भयंकर बदलाव हुआ है। बता दें, आज सोने और चांदी दोनों की ही कीमत में काफी गिरावट देखने को मिली है। आपको बताते चलें, भोपाल में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 58,830 रुपए प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट सोने के दाम 56,030 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

गोल्ड के दाम में आई भारी गिरावट
बता दें, आज यानी शनिवार को भोपाल के सराफा बाजार में सोने के दामों में भारी गिरावट दर्ज हुई है। बीते दिनों राजधानी में 24 कैरेट सोने की कीमत 59,200 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो घटकर आज 58,830 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं अगर 22 कैरेट सोना देखें तो बीते दिनों 22 कैरेट सोना 56,380 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जो आज घटकर 56,030 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है।
सोने के साथ चांदी के दाम भी गिरे
आपको बताना चाहेंगे, अगर चांदी की बात करें तो आज चांदी के दामों में भी काफी गिरावट आई है। बता दें, बीते दिनों चांदी 81,500 रुपए प्रति किलो थी, जिसमें आज 2000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में आज चांदी 79,500 रुपए प्रति किलो बाजार में मिल रही है।
कैसे पहचानें सोने की शुद्धता
आपके जानकारी के लिए, बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा हुआ रहता है। आपको बताना चाहेंगे, ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। आपके जानकारी के लिए बता दूं कि सोना कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता है और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।
आइए अब जानते है 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
बता दें, 24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है। बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते है। इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
आखिरी शब्द – तो दोस्तों आज के इस पोस्ट में हम आपको सोना-चांदी के ताजा भाव के बारे में बताए। उम्मीद करते है ये पोस्ट आपको जरूर पसंद आया होगा। अगर ये पोस्ट आपको पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। इस पोस्ट को अंत तक पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।