Petrol Diesel Price 08th October: सरकारी तेल कंपनियों ने आज (शनिवार) 8 अक्टूबर 2022 को सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। आपको बता दें, तेल कंपनियों ने लगातार 140वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में फिर से तेजी देखी जा रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड बढ़कर 86 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 91 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। वहीं भारत के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी गिरावट भी देखने को मिले है। आइए आज के इस पोस्ट में विस्तार से जानते है। कृपया आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
सबसे पहले भारत के राजधानी दिल्ली की बात करें तो फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं अगले सबसे बड़ी शहर मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
यहां मिल रहा सबसे सस्ता तेल
अब देश में सबसे महंगा ईंधन राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। इससे पहले महाराष्ट्र के परभणी में सबसे महंगा पेट्रोल मिलता था। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। आपको बता दें, पोर्ट ब्लेयर में pertol84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है।
शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
आगरा 96.35 89.52
लखनऊ 96.57 89.76
पोर्ट ब्लेयर 84.1 79.74
देहरादून – 95.35 90.34
चेन्नई 102.63 94.24
बेंगलुरु 101.94 87.89
कोलकाता 106.03 92.76
दिल्ली 96.72 89.62
अहमदाबाद 96.42 92. 17
चंडीगढ़ 96.2 84.26
मुंबई 106.31 94.27
भोपाल 108.65 93.9
धनबाद 99.80 94.60
फरीदाबाद 97.49 90.35
गंगटोक 102.50 89.70
गाजियाबाद 96.50 89.68
गोरखपुर 96.76 89.94
श्रीगंगानगर 113.49 98.24
परभणी 109.45 95.85
गोरखपुर 96.58 89.75
रांची 99.84 94.65
पटना 107.24 94.04
जयपुर 108.48 93.72
अगरतला 99.49 88.44
इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम दोगुना के करीब हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता रहता है।
ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल और डीजल का आज का भाव
आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी घर बैठे जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का RSP Code लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL उपभोक्ता RSP Code लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL उपभोक्ता HP Price लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं। अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
Check RSP Code | Click Here |
DKC Result Homepage | Click Here |
Join Our Telegram | Click Here |